
दिनारा। गहोई समाज महिला मंडल दतिया की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गंधी के बीते रोज गहोई वाटिका में संपन्न हुए शपथ समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिनारा से बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गहोई महिला सभा की श्रीमति भावना रूसिया केके गुप्ता को मंच के माध्यम से पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा कैलाश नारायण सावला, सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, अखिल भारतीय महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रजनी रावत, दतिया अध्यक्ष ओपी नीखरा आदि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।





Be First to Comment