
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ की अध्यक्षा श्रीमती बीणा जैन व सचिव श्रीमती बबीता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से पांच दिवसीय ब्यूटीशियन शिविर का आयोजन स्थानीय शीज ब्यूटी पार्लर मंगल मसाले वाली गली शिवपुरी में किया गया। प्रतिदिन यहां सायं 4 से 5 बजे तक ब्यूटी पार्लर संचालिका व लायनेस साउथ की अध्यक्षा श्रीमती बीणा जैन व अन्य महिलाओं द्वारा शिविर में आई युवतियों एवं महिलाओं को कई प्रकार की ऐसी विधियां बताई गई जिससे त्वचा में निखार आ सके। इसके अलावा लाईफ स्टाईल, हैयर स्टाईल, आई मेकअप सहित कई प्रकार के मेकअप संबंधी जानकारियां दी गई। इनकी विधि, उपयोग व इसके प्रभाव के बारे में भी बताया गया। शिविर में आने वाली युवतियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी शिविर के दौरान पाया। बीती 8 मई से 12 मई तक आयोजित इस पांच दिवसीय शिविर का समापन आज शुक्रवार किया गया। यहां शिविर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तो वहीं शिविर संचालिका को भी अविस्मरणी योगदान देने के लिए लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के समापन पर लायनेस साउथ की महिला पदाधिकारी व सदस्यगण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों व महिलाऐं मौजूद रही।






Be First to Comment