पोहरी। शिक्षा विभाग में संविलियन की माँग को लेकर आजाद अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल पोहरी में किया गया। जिसमें आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा हिम्मतगढ़ ने बताया कि प्रांतिय नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन की रणनीति के अंतर्गत सभी 51 जिलो मे आजाद रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा का समापन राजधानी भोपाल मे किया जाएगा। उसी दिन पूरे प्रदेश के अध्यापक भोपाल मे इक_े होकर आजाद अध्यापक संघ की प्रांताध्यक्षा शिल्पी शिवान के साथ मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज करायेंगे। संघ की जिला महिला वाहिनी की अध्यक्ष रिजवाना खान ने बताया कि सभी महिला शिक्षिकाएं अपने घर से निकलकर बहन शिल्पी का साथ दे तथा संघ के सचिव दिनेश धाकड़ ने बताया कि सभी साथी संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़े । आंदोलित रहे ओर हम भाईयो के रहते हमारी बहन कैसे मुंडन करा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हम सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगे। तथा ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार करते हुए अरविन्द्र भार्गव, रामहेत यादव, विनोद कटारे उपाध्यक्ष मजबूतसिंह मेहता सचिव सीताराम धाकाड, परसराम जाटव सहसचिव पवन लक्षकार कोषध्यक्ष केशव मेहता अनिल पाटीदार दीपक जैन सह कोषाध्यक दामोदर वर्मा संगठन महामंत्री किसमे संगठन महामंत्री मुन्ना लाल यादव संगठन मंत्री युवराज मेहता तहसील प्रवक्ता सुरेश उमरिया, दिनेश वर्मा सह तहसील प्रवक्ता पवन जैन,पंकज भार्गव मीडिया प्रभारी हरिबल्लभ वर्मा राशिद हुसेन सह मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किये गए सभी नव नियुक्त पद अधिकारियों का माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। आज की बैठक मे मुख्य रूप से प्रांतिय उपाध्यक्ष श्री अवधेश सिंह तोमर्र संभागीय संगठन मंत्री भरत सिंह धाकड़ संभागीय सह सचिव बलवीर सिंह तोमर जिला संयोजक केपी जैन,जिले के अन्य पदाधिकारियों राजकुमार सडईया सतीश धाकड़ प्रतिभा गंधर्व महेश सोनी शिवकुमार श्रीवास्तव भमर सिंह धाकड़ मनमोहन जैन राजेश चौरसिया सुनील तिवारी प्रदीप तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष भारत मित्तल कार्यकारी अध्यक्ष सुखलाल वर्मा हेमंत भार्गब रामगोपाल सोनी आदि अध्यापक उपस्थित हुए।
आजाद अध्यापक संघ की बैठक आयोजित
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अंबेडकर प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 12 घंटे में चोरी का खुलासा, ट्रॉली और स्वराज ट्रैक्टर सहित आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में ट्रैफिक सिग्नल सुधार की मांग, समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 2 साल से नहीं मिला पानी, फिर भी आ रहा बिल — वार्ड 36 के रहवासियों में आक्रोश / Shivpuri News
- तालाब में नहाने गए तीन दोस्त, 8 वर्षीय मासूम बाबू की डूबने से मौत / Shivpuri News





Be First to Comment