पिछोर। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण/ जन जागरण अभियान के लिए एकात्म यात्रा दिनाँक 4 जनवरी 2018 एवं 15 जनवरी 2018 से 18 जनवरी2018 तक जिला शिवपुरी में रहेंगी। इस यात्रा के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक मछुआ बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजू बाथम की अध्यक्षता में तेहसील परिसर पिछोर में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुएब श्री बाथम ने आदि शंकराचार्य के दर्शन को आमजन तक पुहचाने का लक्ष्य दिया। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए एस डी एम सी बी प्रसाद महोदय द्वारा आदि शंकराचार्य जी के जीवन से जुड़े हुए प्रसंगों के बारे में बताया गया एवं ओम्कारेश्वर दर्शन एवं साधना स्थली के रूप में ओम्कारेश्वर के चयन के बारे में विस्तार से बताया गया।
उक्त यात्रा मध्य प्रदेश के चार स्थानों से प्रारंभ होकर एक साथ ओम्कारेश्वर पहुचेगी। उक्त यात्रा का उद्देश्य समाज में एकात्म भाव बनाएं रखने के प्रेरण का स्त्रोत होगी। जिसमें समस्त मध्य प्रदेश की माटी कलश सहित एकत्रित कर आदमकद प्रतिमा का निर्माण किया जाना हैं। इस हेतु पिछोर तहसील के समस्त ग्रामो से माटी कलश छत्रशाल स्टेडियम में एवं खनियाधाना तहसील के समस्त ग्रामो के माटी कलश खनियाधाना में एकत्रित किये जायेंगे। दिनाँक 4/1/2018 को उक्त कार्यक्रम में यात्रा खनियाधाना के बमोरकलां रेडडी होते हुए पिछोर में संबाद कार्यक्रम होगा तत्पश्चात यात्रा भौंती मनपुरा होते हुए करेरा पहुचेगी। बैठक में तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर तहसीलदार जे एस अतोरिया सीईओ पिछोर लोकेश कुमार सीईओ खनियाधाना दिनेश शाक्य बी एम ओ पिछोर संजीव वर्मा नायब तहसीलदार धीरज परिहार बीईओ पिछोर ब्रजेश नीखरा बीईओ अनिल श्रीवास्तव बीआर आर सीसी वी के ओझा विनोद गुप्ता एसएडीओ एएस चौहान, महिला बालविकास अधिकारी पिछोर एवंं खनियाधाना उपस्थित रहे।






Be First to Comment