सुविधा अब खत्म करने जा रहा है. दरअसल रेलवे बोर्ड ने इन चार्ट को
गैरजरूरी मानते हुए इसे खत्म करने का प्रस्ताव दिया है. फिलहाल नई व्यवस्था
कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर तीन महीने के लिए लागू की जा रही है. रेल
मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने बताया कि यह कदम प्रयोग के तौर पर
उठाया गया है. तीन महीने बाद इसकी समीक्षा होगी.
चुनिंदा स्टेशनों पर अब नहीं लगेगा रिजर्वेशन चार्ट
इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने उत्तर, पूर्व, मध्य, पश्चिम तथा दक्षिण
रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया
है कि दक्षिण पश्चिम रेलवे ने आरक्षित बोगियों पर आरक्षण चार्ट चिपकाने को
बंद करने का सुझाव दिया है. इस पर विचार के बाद बोर्ड ने निर्णय लिया है
कि नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, बांबे सेंट्रल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस,
चेन्नई, हावड़ा तथा सियालदह स्टेशनों पर अब बोगियों पर चार्ट नहीं चिपकाए
जाएंगे.
इसलिए नहीं चिपकेंगे अब रिजर्वेशन चार्ट
मीडिया रिपोर्ट्स् के अनुसार बोगियों पर चार्ट की परंपरा खत्म करने के पीछे कई वजहें हैं.
– पहली, अब इसकी जरूरत नहीं रही. प्लेटफार्म पर डिजिटल या कागजी
चार्ट लगाए ही जाते हैं. साथ ही एसएमएस के जरिये यात्रियों को कोच और
बर्थ-सीट की सूचना मिल जाती है.
– दूसरी, चार्ट चिपकाने से बोगियों की बाहरी सतह गंदी हो जाती है जो
धुलाई के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं होती. रास्ते में ये चार्ट कट-फट जाते
हैं.
– तीसरी और सबसे बड़ी वजह खर्च है क्योंकि चार्ट चिपकाने के लिए
फालतू स्टाफ लगाना पड़ता है. रेलवे का मानना है कि इस स्टाफ का उपयोग अन्य
जरूरी कार्यो में किया जा सकता है.





Be First to Comment