Press "Enter" to skip to content

घर से भागकर की थी शादी, अब पति ने दूसरी शादी के लिए छोड़ दिया,


भोपाल। मैडम मुझे तो कहीं का नहीं छोड़ा, मैं और मेरी दो बेटियां कहां जाएं। मैं गर्भवती थी तब पति ने जलाकर मारने का प्रयास किया। मैं 65 फीसदी जल चुकी हूं। अब मुझे पति ने छोड़ दिया। मुझसे ज्यादा काम भी नहीं होता है। ऐसे में मेरा व मेरी बेटियों का पेट पालना मुश्किल हो गया है। 2011 में मैंने रंजीत के साथ घर से भागकर शादी की थी, लेकिन अब उसने मुझे छोड़कर किसी और लड़की से शादी कर ली । अब मायके वाले भी मेरा साथ नहीं दे रहे हैं।यह कहानी है छोला स्थित शिवशक्ति नगर निवासी रीमा कुशवाहा (परिवर्तित नाम) की, जो अपने पति रंजीत कुशवाहा के खिलाफ शिकायत लेकर सोमवार को महिला आयोग पहुंची थी। महिला ने आयोग को बताया कि रंजीत ने मुझसे पहले एक और लड़की से शादी की उससे भी उसका एक बच्चा है। जिसके बाद उसे छोड़कर मुझसे शादी कर ली। तब मुझे पता नहीं था कि उसकी शादी हो चुकी है। शादी के 2-3 साल तक सबकुछ ठीक था, लेकिन अब उसने मुझे भी धोखा देकर तीसरी लड़की से शादी कर ली है।
मुझे जलाने का प्रयास किया
रीमा ने बताया कि जब गर्भवती थी तो पति दूसरी शादी कर उसके साथ रहने लगा। जब मैंने विरोध किया तो रंजीत ने मुझे मारपीट कर जला दिया। जलने के कारण मेरा एक बच्चा भी मर गया। मैंने इसकी शिकायत थाने में की तो उसने मेरा इलाज कराया और माफी मांगकर केस वापस लेने का दबाव बनाया। जिसके बाद मैंने बच्चों की खातिर केस वापस ले लिया। इसके बाद वह फिर से परेशान करने लगा। रीमा ने बताया अब मेरा व मेरी 5 व 3 साल की बेटियों का गुजारा मैं मंडी में प्याज चुनकर चलाती हूं। रीमा ने आयोग से पति को सजा दिलाने की बात की।
इनका कहना है
मामला गंभीर है। लड़की के पास शादी का कोई ठोस सबूत भी नहीं है, फिर भी उसके पति को बुलाकर भरण-पोषण दिलाने का प्रयास करेंगे – अंजु सिंह बघेल, सदस्य, महिला आयोग
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!