जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार रात बदमाशों ने एक थानाधिकारी को गाड़ी से कुचल दिया। थानाधिकारी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी
के अनुसार श्रीबालाजी के थानाधिकारी पूरणमल बीती रात गाड़ियों की चैकिंग कर
रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी को उन्होंने रुकने का
इशारा किया। लेकिन गाड़ी चालक ने स्पीड और तेज कर दी और थानेदार को जोरदार
टक्कर मार दी।
मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार बोलेरो में करीब
चार-पांच लोग सवार थे। इसके बाद घायल थानेदार को नागौर के जेएलएन अस्पताल
पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सीकर के रहने वाले पूरणमल मीणा तीन दिन के अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। पुलिस ने आरोपियो की तलाश कर रही है।



