शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली पर जीप में सवार होकर बदमाशों ने एक बस कंडक्टर का अपहरण कर लिया। रघुवंशी बस में पूरन कंडक्टरी का कार्य करता है। बीते रोज जीप में सवार होकर आए बदमाशों ने कंडक्टर दीवान सिंह के बारे में पूछताछ की तो बस चालक ने बताया कि दीवान सिंह नाम का कोई कंडक्टर नहीं है। इसके बाद वह पूरन को जीप में उठाकर ले गए। पुलिस को पूरन के अपहरण की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। इंदार, लुकवासा और रन्नाौद पुलिस ने बैरीकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। इससे अपहणकर्ताओं ने पुलिस के दबाव के चलते बस कंडक्टर को ऐजवारा रोड पर छोड़ दिया और भाग गए। अपहणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर आए पूरन ने बताया कि वह बस से खतौरा से आ रहा था, तभी खतौरा रोड पर एक जीप आकर रुकी और उन्होंने पूछा कि बस का कंडक्टर कौन है तो पूरन ने बताया कि वह बस कंडक्टर है और इसके बाद उन्होंने पूरन के साथ मारपीट कर उसे जीप में बैठाया और उसे ले गए। जब उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पूरन बताया, जिसके बाद बदमाश उसे ऐजवारा रोड पर छोड़कर चले गए। इंदार थाने में केस दर्ज कराया गया है।
बस कंडक्टर का जीप सवार बदमाशों ने किया अपहरण
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फर्जी शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; ₹99 हजार ऐंठने के बाद मांगी थी और रकम / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश / Shivpuri News
- दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव कुएं में मिले, गांव में मातम; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, पर्स से मिली पर्ची, लिखा नंबर / Shivpuri News
- रेलवे स्टेशन पर युवक ने झांसे में लेकर उड़ाए ₹9 हजार, यूपीआई पिन का वीडियो बनाकर ट्रेन में मोबाइल लेकर कर दिया ट्रांजैक्शन / Shivpuri News
- क्रेशर की ब्लास्टिंग से फसल बर्बाद होने का आरोप, खेतों में पहुंच रहे पत्थरों के टुकड़े, क्रेशर संचालक पवन खटीक की मनमानी / Shivpuri News





Be First to Comment