
नरवर। नगर के प्रवेश द्वार पर अत्यंत प्राचीन जल भंडार एवं एतिहासिक मंदिर िस्थत धर्म तलैया के नाम से जाना जाता है। इस धर्म तलैया एवं इसके पीछे िस्थत शंकर का मंदिर निर्माण के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा 48 लाख रुपए की लागत से धर्म तलैया का अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा एवं करैरा विधायक जसमंत जाटव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है कोई भी ठेकेदार एवं कर्मचारी या अधिकारी द्वारा अगर इस कार्य में लापरवाही की जाएगी तो बक्सा नहीं जाएगा। विधायक ने कहा कि आज हम पवित्र धार्मिक दलगत राजनीति से उठकर इस कार्यक्रम को स्वीकृत कराने तथा नरवर के नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज माहेश्वरी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी संदीप माहेश्वरी की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में शिवपुरी के वरिष्ठ कांग्रेसी केशवसिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राकेश सोनी एवं छवीराम गुर्जर पूर्व कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अरविंद भार्गव, साविर अली, राकेश शर्मा, अजीतसिंह वैस, विशालसिंह राजपूत आदि मौजूद थे।






Be First to Comment