भाजपा गौ-माता के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है – सिंह
चिमघन में नव निर्मित गौषाला का सेंवढ़ा विधायक घनष्याम सिंह ने किया
शु
भारंभ
दतिया। भाजपा गौ-माता के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है, उसे गौ माता की कतई चिंता नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंष के संरक्षण व संवर्धन के अपने वचन को पूरा किया है। प्रदेष के गांवों में सर्व सुविधायुक्त गौ-षालाएं का निर्माण कमलनाथ सरकार करवा रही है। गौ-षालाएं बनने से जहां गौ-वंष का संरक्षण होगा वही गौ-वंष के कारण किसानों को कृषि में होने वाली हानि भी रूकेगी और किसानों की बड़ी समस्या का समाधान होगा। यह बात सेंवढ़ा विधायक घनष्याम सिंह ने गुरूवार को सेवढ़ा विधानसभा के क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमगढ़ा के ग्राम चिमघन में नवनिर्मित गौशाला के लोकार्पण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम का षुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सरपंच रमगढ़ा संजय दुबे ने मंचासीन अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ भगवान सिंह जाटव, एसडीएम राकेश परमार, सीईओ जनपद सेंवढ़ा ओएन गुप्ता , पीसीसी सदस्य राजेश दातरे, ब्लाक अध्यक्ष इन्दरगढ़ राम बहादुर गुर्जर,जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर सिंह गुर्जर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केपी यादव, जितेन्द्र सिंह पठारी, रविन्द्र गुर्जर आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
——–
चिमघन महोत्सव मेले का किया षुभारंभ-
ग्राम पंचायत रमगढ़ा के ग्राम चिमघन में गुरूवार को पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले का षुभारंभ विधायक घनष्याम सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रंगारंग बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति बबलू रंगीला एवं नेहा दिसौरिया द्वारा दी गई।






Be First to Comment