Press "Enter" to skip to content

जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में चली लाठी व कुल्हाड़ी

                   
पिछोर पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गजौरा में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में क्रॉस कायमी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गजौरा के रहने वाले गिरवर पुत्र महाराजसिंह लोधी व लल्लाराम पुत्र पूरनसिंह लोधी में 4 जून को शाम के समय जमीन विवाद के चलते विवाद होने लगा और दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज की आवाज दोनों के परिजन वहां आ गए और एक-दूसरे पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने गिरवर की शिकायत लज्जााराम, दीवान, कुंदन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया तथा लज्जाराम की शिकायत पर रामजीलाल, रामेश्वर, मेवालाल, भूले लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!