शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सिंध जलावर्धन योजना के तहत सतनवाड़ा में बनाए गए फिल्टर प्लांट का अवलोकन कर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान भूरा-खो पाईप लाईन का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर अधिकारियों से शिवपुरी शहर में पानी पहुंचाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पाईप लाईन खुदाई कार्य में गति लाने के भी दोशियान कंपनी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। खेल मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर पाईप लाइन डालने के कार्य में आने वाली परेशानियों को स्थानीय स्तर पर निराकरण की भी कार्यवाही करें।
बॉक्स
बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा
खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सनघटा डैम, सर्कूलर डैम, लोअर उर सिंचाई परियोजना, प्रधानमंत्री सड़क के वन विभाग मे लंबित प्रकरणों के साथ-साथ सिंध परियोजना की भी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभाग वार समीक्षा करते हुए सिंध जलावर्धन परियोजना के तहत वायपास ग्वालियर में जंक्शन पॉइंट बनाए जाने हेतु स्थान चिंहित करने के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, लोक निर्माण एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी को निर्देश दिए। उन्होंने ग्वालियर वायपास से होर्डिंग हाटने जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंध जलावार्धन योजना के तहत भूरा-खो के पास पाइप लाइन डालने हेतु 200 फीट खुदाई का कार्य 07 दिवस के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कोलारस, बैराड़ एवं पोहरी में इण्डोर स्टेडियम हेतु भूमि आवंटन के संबंध में एनएचएआई द्वारा पाइप लाइन डेमिज होने पर प्रतिभूति की राशि देने, विची स्टॉफ डेम के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि सनघटा डैम की हाइड्रोलिक सर्वे हो चुका है। जियोलोजिकल सर्वे का कार्य चल रहा है। बैठक में बताया गया कि घरों में कनेक्शन हेतु वितरण लाइन डालने का कार्य नोटिफिकेशन जारी होने के तत्काल बाद शुरू हो जाएगा।






Be First to Comment