Press "Enter" to skip to content

मानव अधिकार दिवस पर जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

शिवपुरी। मानव अधिकार दिवस के मौके पर विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार वर्मा एवं भारत रघुवंशी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष न्यायाधीश द्वारा जिला में बंदियों को होने वाली परेशानियों की जिला जेलर दिलीप सिंह से चर्चा की गई। इसके अलावा बंदियों के लिए बनने वाले खाने की गुणवत्ता को परखा। महिला वार्ड में जाकर महिला बंदियों से चर्चा की गई। औचक निरीक्षण के दौरान जिला जेल की व्यवस्थाओं को न्यायाधीश श्री वर्मा एवं श्री रघुवंशी संतोषजनक पाया। न्यायाधीशों द्वारा बंदियों को अपने अधिकारों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला जेलर दिलीप सिंह सहित जेल का स्टाफ मौजूद रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!