शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम आंकुर्सी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक सुबह के समय गांव में प्रभातफेरी के लिए उठा था, तभी वह पंखे के तार हटा रहा था, उसी दौरान तार उसकी गर्दन के समीप आकर गिरा, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।



