Press "Enter" to skip to content

मंत्री गोविंद सिंह के साथ फोटो दिखाकर मंडी बैरियर प्रभारी जुटे अवैध वसूली में

अजयराज सक्सेना 7999023557
शिवपुरी। सिकंदरा मंडी बैरियर इन दिनों लूट का अड्डा बना हुआ है। यहां से अनाज एवं फल सब्जियों से भरे वाहनों से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। खासबात यह है कि बैरियर प्रभारी विनोद गुप्ता अपने आपको मप्र शासन के मंत्री गोविंद सिंह के नजदीकी बताकर लंबे समय से बैरियर पर डटे हुए हैं। गुप्ता द्वारा अपने मोबाइल में लोगों को मंत्री के साथ खिंचवाए हुए फोटो बताकर उन्हें डराते रहते हैं। मंडी प्रभारी का यह जुगाड़ इन दिनों जमकर काम भी कर रहा है और इसी के बलबूते पर वह अपने इरादों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते बैरियर पर प्राइवेट कर्मचारियों के जरिए वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। वहीं, मुंहमांगे पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की जाती है। बताया जाता है कि तीन पहिया वाहनों से 1000 रुपए, छोटे चार पहिया वाहनों से 1200 रुपए इसके अलावा जैसे जैसे वाहन बढ़ते हैं वैसे-वैसे रेटें भी बढ़ती जाती हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!