Press "Enter" to skip to content

अबैध कोचिंग सेन्टरो पर क्यो नही हो रही कार्यवाही स्कूल खुलते ही गली गली में चमकने लगी टूसन दुकाने

खनियाधाना :–  खनियाधाना से लेकर ग्रामीण अंचलो में आज कल कोचिंग सेन्टरो का फैशन सा चल गया है। अब स्कूल खुलते ही जगह जगह किरायेकी दुकानो व मकानों में कोचिंग सेन्टर चलाये जा रहे है। जबकि इन पर रजिस्टेशन तक मौजूद नही है। और तो और शासकीय शिक्षको द्वारा कोचिंग सेन्टरो का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है खनियाधाना नगर में  चारो ओर अबैध कोचिंग सेन्टर चलाये जा रहे है। इन सेन्टरो पर छात्र छात्राओ को एक साथ विठाया जाता है। अनेक बार छेड छाड की घटनायें तक घटित हो चुकि है। परन्तु इसके बाबजूद भी न तो इन कोचिंग सेन्टरो पर प्रसाशन कोई कार्यवाही नही कर रहा है। और न ही इनके रजिस्टेशन देखे जा रहे है। पहली कमी तो यह दिखाई देती है कि एक छोटी किराये की दुकान  व मकान में कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। न पीने के पानी की व्यवस्था और न ही कोई पार्किंग इसके बाबजूद भी प्रति माह छात्रो से 300 से 1000 रूपयें प्रति माह बसूले जा रहे है। शिक्षा विभाग आखिर क्यो इन पर कार्यवाही नही कर रहा। रंगीन आकार्षक वैनर पोस्टर छपवा कर छात्रो को अपनी अपनी कोचिंगो में भरपूर सुविधा का बादा कर छात्रो को कोचिंगो पर बुलाया जा रहा है। और अनेक कोचिंग सेन्टर संचालित करने बाले संचालक अनुभवी न होकर कोचिंगो का संचालन बेधडक कर रहे है और छात्रो के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड कर रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!