Press "Enter" to skip to content

बाइक के पहिए में फंसी पत्नी की साड़ी, दुर्घटना में पति की मौत

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम भौंडन के रहने वाला दुर्गेश आदिवासी अपनी पत्नी रामवती के साथ ग्राम भौंडन से सेसई रन्नौद जा रहा था, तभी रास्ते में भौंडऩ से कुछ किमी दूर रामवती की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोंनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले खनियांधाना लाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए शिवपुरी भेजा, जहां उपचार के दौरान दुर्गेश की मौत हो गई, जबकि रातवती की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!