Press "Enter" to skip to content

कक्षा दसवीं के छात्र ने छात्रावास में जहर सेवन कर आत्महत्या की

जहर सेवन के लिए चित्र परिणाम

कोंडागांव। अनुसूचित जनजाति प्रीमेट्रिक बालक छात्रावास माकड़ी में शनिवार
रात को कक्षा दसवी  में अध्ययनरत छात्र ने जहर सेवन कर लिया। छात्र को
जहर सेवन बाद गंभीर हालात में माकड़ी अस्पताल से रेफर जिला अस्पताल
कोण्डागांव लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली
जानकारी के अनुसार शनिवार रात सभी बच्चे पढ़ाई करने के बाद सोने चले गए।
कक्षा दसवीं का छात्र नोहरू मण्डावी पिता फरउ राम मण्डावी उम्र 15 वर्ष
निवासी ग्राम बुडरा बाथरूम में जाने का बहाना कर निकल गया और जहर सेवन कर
लिया। रात करीब एक बजे छात्र की हालात बहुत ज्यादा खराब हो गई, जिसे देख
एक छात्र ने हॉस्टल अधीक्षक को खबर किया है। अधीक्षक के द्वारा तुरंत गाड़ी
की व्यवस्था कर उसे रात को ही माकड़ी पीएचसी केन्द्र लाया गया, जहां
प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में
डॉक्टर ने ने कुछ देर बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। जहर कहां से आया
उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, हॉस्टल अधीक्षक भूषण कुमार ने बताया कि रात
में ही अपने उच्च अधिकारी को सूचना दे दी थी, साथ ही शाउमावि माकड़ी के
प्राचार्र्यको खबर कर दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!