शिवपुरी। निर्वाचन आयोग ने भी सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद सिंह पर कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। निर्वाचन आयोग में भी शिकायत की गई थी। इसमें सीडी भी प्रस्तुत की गई थी। इस सीडी में सिविल सर्जन गोबिंद सिंह पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपशब्द कहते वीडियो में नजर आ रहे थे। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में भी की गई थी इसके बाद कलेक्टर शिल्पा गुप्ता को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सिविल सर्जन गोबिंद सिंह को कमिश्नर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उन पर केस भी दर्ज हो गया है। उनके निलंबन का नोटिस भी उनके घर पर चस्पा कर दिया है, लेकिन गोबिंद सिंह तब से ही फरार चल रहे हैं।



