Press "Enter" to skip to content

साखनौर जैन मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्तियां चोरी 

कोलारस। लुकवासा क्षेत्र के ग्राम साखनौर में स्थित जैन मंदिर में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह के  दरवाजे की कुंदी तोड़कर वहां रखी भगवान महावीर की अष्टधातु से निर्मित दो मूर्तियां चोरी कर ली। घटना की जानकारी आज सुबह मंदिर के पुजारी पूजा करने वहां पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी लगी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां छानबीन शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साखनौर में स्थित जैन मंदिर की रात्रि  के समय आरती करने के पश्चात मंदिर के पुजारी मंदिर के गर्भगृह का दरवाजा लगाकर चले गए थे। बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में बने मकान में निवास करते हैं और प्रतिदिन की तरह वह मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला लगाकर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान रात्रि में कोई चोर मंदिर में घुसकर मंदिर में प्रवेश कर गया। जहां चोर ने गर्भगृह में प्रवेश के दो दरवाजों में से एक दरवाजे को खोल दिया और दूसरे दरवाजे की अंदर से कुंदी लगा दी। इसके बाद चोर ने मंदिर में रखी दो मूर्तियां उठा ली और अन्य सामान तितर-बितर कर दिया और वहां से भाग गया। आज सुबह मंदिर के पुजारी पूजा करने वहां पहुंचे तो मंदिर का पहला दरवाजे का ताला खोला और उसके  बाद जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुल सका। जिस पर उन्होंने दूसरे दरवाजे पर जाकर देखा तो वह खुला पड़ा। जिससे वह समझ गए कि मंदिर में किसी ने प्रवेश किया है जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा हुआ पड़ा था और वहां रखी भगवान की मूर्तियां गायब थी। तुरंत ही पुजारी ने घटना की जानकारी समाज बंधुओं को दी और इसके बाद यह सूचना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!