बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने हेतु अनेक गतिविधियों का हुआ आयोजन
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जीके हेरिटेज स्कूल में साइंस वीक मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, बच्चों का बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर संदीप वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन विज्ञान के एक नये पहलू से बच्चों को रूबरू कराया गया। इसके लिए कभी साइंस मूवीज तो कभी नाटकीय मंचन का सहारा लिया गया। इस सप्ताह के दौरान बच्चों को छत्री का भ्रमण कराया जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। अनेक प्रतिस्पर्धाओं जैसे कलरिंग काम्पटीशन, स्पीच काम्पटीशन, साइंस एक्जीबीटशन का भी आयोजन किया गया, साथ ही हेल्थ एवं न्यूट्रीशन पर सेमीनार भी करवाई गई। साइंस एक्जीबीशन में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा वर्किंग व नान वर्किंग मॉडल बनाये गए जिससे उनकी विज्ञान के प्रति रूचि देखने को मिली। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूजा वर्मा ने इस सप्ताह का इंतजार बच्चे बेसब्री से करते हैं व हर गतिविधि में हिस्सा लेने के लिये भी सदैव तत्पर रहते हैं और यही उनके सीखने की प्रक्रिया की शुरूआत है। विद्यालय के डायरेक्टर संदीप वर्मा ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण कर सप्ताह का समान किया।






Be First to Comment