
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी में राधारमन पंदिर के पास रहने वाले राकेश पुत्र रामनाथ सोनी उम्र 38 वर्ष का शव शनिवार की सुबह 7 बजे सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने मामले की सूचना देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाकर पीएम कराया। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और बेरोजगारी से जूझ रहा था। वहीं पत्नी भी पिछले एक साल से मायके में रह रही थी। परेशान होकर युवक द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment