Press "Enter" to skip to content

सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, हाथों में झाड़ू थामे उतरे सड़कों पर  लगाए नगरपालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

शिवपुरी। सफाईकर्मियों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर शुरू की गई हड़ताल का आज चौथा दिन है। जहां सफाईकर्मियों ने नगरपालिका प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और वीर सावरकर पार्क से एक विशाल रैली निकाली जो माधव चौक, कोर्ट रोड़ से नगरपालिका पहुंची। जहां सफाईकर्मियों ने सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरूष हाथों में तख्तियां और झाड़ू लेकर चल रहे  थे। उक्त हड़ताल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले की जा रही है। इस दौरान हड़तालियों द्वारा नपा परिषद पहुंचकर नगरपालिका प्रशासन मुर्दाबाद, सीएमओ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा नगरपालिका प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें निकाय में कार्यरत 240 कर्मचारियों के नियमतिकरण और शेष कर्मचारियों को 9 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग की गई और कल परिषद की बैठक में भी परिषद  द्वारा उनकी मांगे मानी गई, लेकिन उन्हें कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में भी नपा प्रशासन  ने उन्हेंं झूठे  आश्वासन दिए और उन्हें गुमराह कर उनकी मांगों को लटकाते रहे और उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई इससे त्रस्त होकर उन्होंने 4 नवम्बर से हड़ताल पुन: प्रारम्भ की जो जब तक चलती रहेगी तब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी। उन्होंने ज्ञापन के  माध्यम से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर नगरपालिका विचार करे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!