शिवपुरी। श्रीनगर लालचौक में तिरंगा फहराने पर बुधवार को शिवसैनिकों की गिरफ्तारी की गई थी। इसी गिरफ्तारी के विरोध में एवं तिरंगे के सम्मान में शिवसेना शिवपुरी द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। शिवसैनिक ों ने आज गांधी पार्क से कमलागंज होते हुए माधवचौक कोर्ट रोड से रैली निकालते हुए तात्याटोपे समाधि स्थल पहुंची जहां पर मां भारती की आरती की गई। जिला कार्यालय शिवपुरी में आगामी चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ठाणेश्वर महावर ने बैठक में शिवसैनिकों पर हो रहे अत्याचारों का कड़ा विरोध किया एवं आगामी चुनाव को लेकर शिवपुरी जिले की सभी विधानसभा सीटों पर शिवसेना से अपना उम्मीदवार चुनाव लडऩे हेतु शिवपुरी कार्यकारिणी को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बिट्टू भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र राजावत, संभाग अध्यक्ष आदित्य भदौरिया, जिला अध्यक्ष पप्पू बालकिशन शिवहरे, युवा अध्यक्ष अमित राय, जिला मीडिया प्रभारी नरोत्तम मारौरा, अजीत अग्रवाल, दीपू दुबे, नितिन सोनी, प्रशन्त, मंथन प्रताप, विनोद शर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि बैठक में उपस्थित रहे।






Be First to Comment