Press "Enter" to skip to content

अजीबो गरीब शौक ‘ भूत की तरह दिखने के लिए कटवा लिए नाक, कान और जीभ

खुद को बेहतरीन और आकर्षक दिखाने के लिए लोग कई तरह से अपना मेकओवर करते हैं। कोलंबिया में एक शख्स का मेकओवर इस समय सुर्खियों में है। चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि इस शख्स ने अपना मेकओवर किया है बल्कि चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि इस शख्स ने अपनाया है ‘घोस्ट लुक’। जी हां, भूत की तरह दिखने के लिए इस शख्स ने जो कुछ अपने शरीर के साथ किया है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। कोलंबिया में ‘कालका स्कल’ के नाम से मशहूर इस शख्स ने अपने शौक को पूरा करने के लिए अपनी नाक को आधा कटवा दिया। इतना ही नहीं इसने अपने कानों को पूरा कटवा दिया और अपनी जीभ को दो हिस्सों में कटवा लिया है। कालका स्कल ने इसके बाद अपने पूरे शरीर पर टैटू गुदवां लिये हैं।

इस मेकओवर के बाद सचमुच ‘कालका स्कल’ का लुक बेहद खौफनाक नजर आ रहा है। ‘कालका स्कल’ का असली नाम एरिक यिनर हिनैपमी रामिरेज है। सिर्फ 22 साल के एरिक को खोपड़ी की तरह दिखने का जुनून बहुत कम उम्र में ही लग गया था। लेकिन उनका कहना है कि जब तक उनकी मां जिंदा थीं उन्हें अपनी मां से इसकी इजाजत नहीं मिली थी। लेकिन मां के निधन के बाद उन्होंने कठिन सर्जरी कराकर यह लुक हासिल किया है। एरिक ने अपने माथे पर भी गजब का टैटू बनवाया है और यह टैटू लोगों को नजर आए इसके लिए उन्होंने खास हेयर कट करवाया है।

एरिक कोलंबिया के एक ऐसे पहले इंसान बन गए हैं जिन्होंने अपने शरीर के साथ ऐसा प्रयोग किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग इसके लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन एरिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो लोगों के लिए शेयर कर रहे हैं। अपनी आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए एरिक ने कहा है कि यह मेरा निजी फैसला है और किसी को इसे जज करने का अधिकार नहीं है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!