Press "Enter" to skip to content

आदिवासी बस्तियों में खिचड़ी बाँट कर मनाई कै. राजमाता की जयंती

शिवपुरी- भाजपा की संस्थापक सदस्य कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मदिन आज 12 अक्टूबर से मोदी सरकार देश भर में राजमाता शताब्दी वर्ष मनाने जा रही है, वहीं राजमाता की कर्मस्थली शिवपुरी में उनके प्रशंसक तथा राजमाता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली  प्रदेश की कद्दावर मंत्री यशोधराराजे सिंधिया के समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर अलग अलग आयोजन कर जयंती वर्ष की शुरुआत करदी है।पूरे ग्वालियर संभाग में राजमाता के प्रशंसकों और भाजपाइयों द्वारा अस्पतालों में फल वितरण, मंदिरों में सुंदरकांड पाठ,अनाथालयों में भोजन वितरण और गरीब बस्तियों में वस्त्र वितरण कर राजमाता शताब्दी वर्ष की शुरूआत की गई।इसी क्रम में  शिवपुरी में यशोधराराजे के जनपद प्रतिनिधि योगेश शर्मा और जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक गजेंद्र यादव एडवोकेट ने सैकड़ों लोगों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नीम डांडा और मझेरा की आदिवासी बस्तियों में पहुँच कर आदिवासी भाई बहिनों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। सर्वप्रथम सभी लोगों ने राजमाता सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ,तदोपरांत सभी को खिचड़ी बाँटी। इन ग्रामों के अलावा ग्राम गंगौरा, बिची,मोहनगढ़, खेरोना,करमाजकला,शंकरपुर में भी खिचड़ी बाँट कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत के सरपंच सहित , वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह कुशवाह,मीडिया की ओर से विशेष रूप से उपस्थित पत्रकार अजयराज सक्सेना, समाजसेवीगण दिनेश गर्ग,ताराचंद राठौर,सुनील सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!