पोहरी में कल होगा क्षत्रिय-राजपूत समाज का दशहरा मिलन समारोह

पोहरी:– पोहरी में कल क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पोहरी सहित अंचल के गई गांव के क्षत्रिय समाज के लोग सम्मलित होंगे।

क्षत्रिय समाज के ब्लॉक अध्यक्ष अनेक सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल पोहरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में क्षत्रिय राजपूत समाज का दशहरा मिलन समाहरोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। दशहरा मिलन समारोह में इस बार क्षत्रिय राजपूत समाज के बुज़ुर्गजनो को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जाएगा। 
दशहरा मिलन समारोह का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पोहरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में  शुरू किया जाएगा।


संबंधित खबरें