Press "Enter" to skip to content

पोस्‍टर में साथ दिखे मायावती-अखिलेश, पता चली चूक तो बसपा ने डिलीट किया ट्वीट

bsp poster 2017821 113745 21 08 2017लखनऊ। विपक्ष हर मुमकिन कोशिश कर रहा है कि जससे वो
भाजपा को 2019 के चुनाव में हरा सके। इसके लिए विपक्षी पार्टियों ने एकजुट
होने की भी अपील की है और लग रहा है कि इसके लिए कोशिशें भी शुरू हो चुकी
हैं। पार्टियां अपने मतभेद भुलाकर भाजपा को पछाड़ने की जुगत में हैं। शायद
इसीलिए पहली बार मायावती के पोस्‍टर में धुर विरोधी सपा नेता अखिलेश यादव
की तस्‍वीर भी दिखने लगी है।
दरअसल 27 अगस्‍त को पटना में लालू
प्रसाद यादव की राजद ने विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से एक बड़ी रैली का
आयोजन कर रखा है। इसमें बड़े विपक्षी नेताओं की जुटान एक मंच पर तय है। इस
रैली में अखिलेश यादव भी शिरकत करने पहुंच रहे हैं।
इसी सिलसिले में
बसपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्‍टर जारी किया है। इसमें
मायावती के साथ पहली बार अखिलेश यादव का फोटो भी दिख रहा है। हालांकि
मायावती इस रैली में नहीं पहुंचेंगी लेकिन बीएसपी के वरिष्‍ठ नेता सतीश
चंद्र मिश्रा शामिल होंगे।
इनके अलावा इस पोस्‍टर में राजद नेताओं
लालू प्रसाद यादव और तेजस्‍वी यादव, नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने
के बाद बगावती तेवर अपनाने वाले शरद यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री
ममता बनर्जी की तस्‍वीरें हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!