Press "Enter" to skip to content

युवक ने लगाई फांसी

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ऊमरीकला में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मृतक के परिजन उदयपाल पुत्र रामरतन लोधी निवासी भुजरउऊ ऊमरीकला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को अशोक पुत्र रामरतन लोधी अपने कमरे में चला गया जब शाम तक वह कमरे से नहीं निकला तो दरवाजा खटखटाया जब दरबाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला तो देखा कि अशोक का शव फांसी पर झूल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उताकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने फांसी क्यों लगाई, कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!