Press "Enter" to skip to content

सेना के वीर जवानों को भाजयुमो ने दी दीपोत्सव पर्व की बधाई माधवचौक चौराहे पर पुराने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

शिवपुरी। भाजपा युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे द्वारा अपना एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक संपन्न करने के उपलक्ष्य में भाजयुमो शिवपुरी द्वारा माधवचौक चौराहे पर सेना के वीर जवान जो दीपावली के अवसर पर सीमा की रक्षा में तटस्थ लगे रहे उन सबको दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए भारत माता की आरती की। इसके अलावा इस मौके पर मीसाबंदी और जनसंघ के पुराने पदाधिकारी जिन्होंने पार्टी को अमूल्य समय दिया उन सभी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, धर्यवर्धन शर्मा एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भरत अग्रवाल, मीसाबंदी एवं जनसंघ के कार्यकर्ता कामता प्रसाद बेमटे एवं घनश्याम भसीन उपस्थित रहे जिन्होंने अपने संघर्ष के समय को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कार्यकर्ताओं को देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा दिया और आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा संजय कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी भाजपा डॉ. राकेश राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नफीस खान, सह कार्यालय मंत्री अमित भार्गव आदि के साथ युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ बिरथरे, डॉ सतीश भार्गव, लव अग्रवाल, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र जैन बंटी, कार्यालय मंत्री नरेंद्र राठौर, लाला संदीप यादव, हिमांशु अग्रवाल, जीतू राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, राजा यादव, अमन मिश्रा, अवधेश परमार, संतोष राजपूत, राज ठाकुर आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!