शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत वंशीवट मोहल्ला में िस्थत प्लाट पर वहीं के रहने वाले एक युवक ने कब्जा कर लिया। मामल में प्लाट मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ईशाक मोहम्मद पुत्र नवाव खा निवासी पुरानी नगर पालिका खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका वंशीवट मोहल्ले में एक प्लाट पड़ा है। जहां उसी मोहल्ले के रहने वाले नत्थूसिंह यादव ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। जब उससे कब्जा हटाने की बात कहीं तो वह लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया। जिससे बाद ईशाक थाने गए और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा प्लाट से कब्जा हटाने की मांग की।





Be First to Comment