Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी की बैठक सम्पन्न, राजू यादव बने चौथी बार जिलाध्यक्ष

शिवपुरी। पत्रकारहितों में कार्यरत संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें संगठन के सभी सदस्यों को मौजूदगी में सर्वानुमति से एक बार पुन: चौथी बार जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल)के नाम की घोषणा की। इसके पूर्व राजू यादव के जिलाध्यक्ष नाम का प्रस्ताव जिला महासचिव नेपाल बघेल, मणिकांत शर्मा ने किया जिस पर उपस्थितजन सदस्यों  लक्ष्येन्द्र शर्मा, हेमन्त शर्मा(बॉबी), अनिल सिंह, राजा यादव, राजू गुर्जर ने भी सहमति व्यक्त की और बैठक में मौजूद निर्वाचन अधिकारी ने राजू यादव(ग्वाल)को पुन: चौथी बार जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने की घोषणा की गई। जिस पर सभी साथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर श्री यादव(ग्वाल) ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी पत्रकारसाथियो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही साथ ही संगठन के नियम निर्देशो के अनुसार संगठन को संचालित करने का विश्वास दिलाया। शिवपुरी जिले के समस्त पत्रकारसाथियो ने राजू के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!