Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना में युवक ने लगाई फांसी, मौत

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवरी में एक युवक बलवीर पुत्र पीतमसिंह बैस ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि 17 मई को दोपहर के समय उन्हें सूचना मिली कि देवरी में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। कर लाश को फंदे से उतरवार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!