
पिछोर।
एक तरफ तो शिवपुरी जिले में पुलिस प्रशासन बेहतरीन सुरक्षा व मुस्तैदी की
दुहाई देती है वहीं पिछोर क्षेत्र में चोरी व अपराधों का सिलसिला लगातार
बृद्धिरत होता प्रतीत हो रहा है। चोरी चकारी घटनाओं पर नजर डालें तो यहां
पुलिस प्रषासन की निश्क्रियता के चलते चोरों को हौसले इतने बुलंद हो चुके
हैं कि वे कभी तो घरों को तो कभी बैंक से धनराषि निकाल रहे लोगों को तो कभी
दुकानों को अपना निषाना बना रहे हैं वहीं अब तो बैंकों को भी अपना टारगेट
बनाना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में आज घटी एक घटना के अंतर्गत बीती
रात पिछोर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से बडी चोरी करने की नियत से
चोरों ने बेखोफ अंदाज में बैंक के पीछे की ओर से राजघाट आफिस के रास्ते से
खिडकी को तोडा और खिडकी के रास्ते बैंक के स्टेशनरी रूम में प्रवेश कर
दिया। चोरों की बेखोफी की हद तो तब हो गई जब उन्हें आगे बडने के लिये
स्टेशनरी रूम की दीवार को तोडना पडा। उनहोने स्टे्रशनरी रूम को तोडने में
सफलता भी प्राप्त कर ली लेकिन तभी दिन की डयूटी करने वाला चौकीदार जो रात
केा बैंक में ही सो रहा था की आंख खुल गई और आवाज व सुगबुगाहट सुनकर
चौकीदार चिल्लाया। जिसकी आवाज सुनकर चोर वहां से भाग खडे हुये। यदि दिन का
चौकीदार रात को बैंक में नहीं सो रहा होता तो निष्चित तौर पर चोर बैक में
रखे केष केा साफ कर एक बडी चोरी को अंजाम दे सकते थे। घटना की सूचना बैक
षाखा प्रबंधक राकेष भदौरिया को चौकीदार द्वारा दी गई। तुरंत ही राकेष
भदौरिया जी हरकत में आये और उन्होंने अपने वरिश्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना
की। निर्देषानुसार घटना की रिपोर्ट पिछोर थाना में की गई जहां अज्ञात के
खिलाफ मामला पंजीवद्ध किया गया। पिछोर थना प्रभारी द्वारा एसआई एसएस जादौन
को भेजकर मौका मुआयना कराया गया। गौरतलब है कि इस तरह की घटना पूर्व में भी
बैंक में घटित हो चुकी है। जिसके क्रम में बैंक प्रबंधन से बैंक सुरक्षा
बढ़ाने की मांग की जा चुकी है।
रात में चौकीदार व सीसी टीव्ही केमरों का अभाव
जिला
सहकारी बैंक पिछोर में घटित हुई चोरी की घटना के प्रयास के लिये मुख्य रूप
से बैंक प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी के लिये जिम्मेदार
माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार बैंक में ना तो रात्री कालीन चौकीदार की
व्यवस्था है और ना ही सीसी टीव्ही केमरों को लगाया गया है। जिसके चलते आज
चोर बेखोफ इस तरह की घटना केा अंजाम देने में सक्रिय हुये।
शीर्घ होगी सुरक्षा व्यवस्थाअें का इंतजाम: राकेश भदौरिया
पिछोर
जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक ने जानकारी देते हुये बताया कि हमने इस
घटना के घटित होने पर चर्चा जिला बैंक प्रबंधन से की है। शीघ्र ही हमारे
जिला प्रबंधन के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये जा
रहे हैं।






Be First to Comment