खनियांधाना :– नगर में इन दिनों विद्युत मंडल के कर्मचारियों की लापरवाही का आम जनता को सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते नगर के सभी 15 वार्डों में किसी किसी वार्ड में तो रात भर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है तथा शिकायत करने पर कोई भी अधिकारी समुचित जवाब नहीं देता है । जबकि इसके उलट आज शुक्रवार के दिन खनियाधाना के सभी प्रमुख मार्गो की दिनभर लाइट जलती रही जिसकी शिकायत भी विभाग के अधिकारियों को की लेकिन सायं काल तक स्ट्रीट लाइटें यथावत चालू थी । नगर के आम नागरिकों का कहना है कि नगर के प्रमुख मार्गो गांधी चौक , हिंद गली , नगर पालिका चौराहा , बड़ा जैन मंदिर गली आदि में पिछले 3 दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है जिसकी शिकायत करने पर गुरुवार शाम को स्ट्रीट लाइट चालू तो हुई लेकिन ऐसी चालू हुई कि वह शुक्रवार को दिन भर भी जलती रही ।
यहाँ होती है लापरवाही
जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के जिन कर्मचारियों की ड्यूटी स्ट्रीट लाइट प्रतिदिन चालू करने बंद करने में लगाई गई है वह कभी मौके पर नहीं पहुंचते हैं तथा अन्य व्यक्तियों से यह कार्य कराते हैं इसी का नतीजा है कि नाही तो नियमित समय पर बिजली चालू होती है और ना ही बंद होती है ।
खनियाधाना के सभी उपभोक्ताओं ने एक स्वर से विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए तथा ड्यूटी बदली जाए ताकि स्ट्रीट लाइट का फायदा आम जनता को मिल सके क्योंकि स्ट्रीट लाइट जले या ना जले प्रतिमाह नगर परिषद से विद्युत विभाग अपनी बिल की राशि तो वसूलता ही है ।






Be First to Comment