Press "Enter" to skip to content

अतिक्रमण की शिकायत की, तो महिला व पति को घर में घुसकर पीटा,


राघौगढ़।बरवटपुरा निवासी एक महिला को अतिक्रमण संबंधी शिकायत करने पर मारपीट का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण करने वाले आरोपियों ने महिला व उसके पति व एक अन्य रिश्तेदार को घर में घुसकर लाठी व लोहे के सरिया से मारपीट की। मामले में पुलिस ने मारपीट की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।टीआई धीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बरवटपुरा में रहने वाली गायत्रीबाई पत्नी राधेश्याम ओझा उम्र करीब 32 वर्ष ने कुछ दिन पहले पास ही रहने वाले गजराज सिंह मेर द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत नगरपालिका में की थी। शिकायत पर नपा ने गजराज को नोटिस दिया था और कहा था कि अगर तुम अतिक्रमण नहीं हटाओगे, तो नपा व राजस्व अमले की टीम हटा देगी। इधर, अतिक्रमण विरोधी दस्ता मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाता, इसके पहले ही गजराज ने अपनी पत्नी, लड़के, भतीजे व अन्यों के साथ मिलकर शनिवार सुबह गायत्रीबाई, उसके पति व एक अन्य रिश्तेदार की घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
नोट-फोटो केप्शन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!