करैरा। आरटीसी करैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के दौलत सिंह (सहायक सेनानी) को बल के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर, भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 39-वीं वाहिनी भातिसी पुलिस, नोएडा में सराहनीय सेवा पदक से सम्मानीत किया गया। यह पदक उनकी लगभग 29-वर्ष की स्वच्छ सेवा के लिए प्रदान किया गया। दौलत सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए बल को अपनी एक अति उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। उन्होने कठिन से कठिन क्षेत्रों में इस बल के दस्तों का नेतृत्व करते हुए, बल के एक तय लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रशिक्षण के क्षेत्र में दौलत सिंह की सदैव से ही विशेष रूचि रही है और अपने अनुभव से इन्होने बल के प्रशिक्षणर्थियों में कौशलता को कूट-कूट कर भरा है और संगठन के लिए होनहार सैनिकों को तैयार किया हैं। दौलत सिंह एक ईमानदार एवम् साफ-सुथरी एवम् कर्मठ छवि के लिए भी जाने जाते जिसकी बदौलत उन्हें संगठन ने इस सम्मान के लिए योग्य पाया है। आरटीसी करैरा संस्थान के प्रमुख रमाकान्त शर्मा (उप महानिरीक्षक) तथा उनकी संस्थान के समस्त पदाधिकारी, उनके द्वारा अर्जित की गई इस उपलब्धि के लिए उन्हे तथा उनके परिवारजनों को बधाई दी।






Be First to Comment