Press "Enter" to skip to content

चिकित्सकों को दिलाई मतदान करने की शपथ

शिवपुरी – आईएमए शिवपुरी एवं आईसीएमआर जबलपुर द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी  राजेश जैन ने ईव्हीएम एवं वीवीपेट की मशीन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे अपने माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करें। श्री जैन ने इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत 28 नवम्बर 2018 को अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें। कार्यशाला में प्रोफेसर ए.के.गुप्ता ने मतदान में उपयोग में होने वाली ईव्हीएम एवं वीवीपेट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!