कोलारस।कोलारस में चल रहे सट्टे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए शिवसेना अध्यक्ष द्वारा प्रशासन से नगर में अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। जिस पर उन्होंने बताया है कि ग्राम लुकवासा में कोलारस, खतौरा, बदरवास का मध्य स्थल कहा जाता है इस लिए यहां सटोरियों की आवाजाही लगी रहती है। ग्राम लुकवासा में चर्चित स्थानों पर सट्टे के शौकीन देखे जा सकते हैं। वैसे तो विभिन्न खेलों से लेकर मौसम तक पर सट्टे लगाए जाते हैं लेकिन मुख्य रूप से क्रिकेट और 1 के 90 करने का खेल लंबे समय से चलता आ रहा है। यहां सट्टा युवा पीढ़ी को अपनी ओर आकर्षित करता है। शहर के अनेक युवक सट्टे में फंसे दिखाई देते हैं। यहां मजदूरो से लेकर व्यापारियों और युवाओं को सट्टा माफिया द्वारा सट्टा लगाने का ऑफर दिया जाता है। जिसके बाद वह लालच में आकर अधिक रकम लगा कर सट्टा खेले, इससे कई परिवार तबाही की और मुड़ जाते है। इसलिए इस कारोबार पर रोक लगाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो लुकवासा चौकी पर आंदोलन किया जाएगा।





Be First to Comment