Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने खंबे में मारी टक्कर, खंबा राहगीर पर गिरा, घायल

योगेन्द्र जैन/नासिर खान, बैराड। बैराड़ थाना क्षेत्र के अनियंत्रित ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 3686 ने सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे में टक्कर मार दी जिससे खंबा मुंशी पुत्र लच्छी बघेल निवासी सतनवाड़ा के पैरों पर जा गिरा। खंबा गिरने से मुंशी घायल हो गया। मुंशी अपने गांव से बैराड़ सामान खरीदने आया था वह सामान लेकर धौरिया रोड़ पर स्थित ऑटो स्टैंड जा रहा था तभी उसके साथ यह हादसा हो गया। जानकारी लगने पर पुलिस नेे मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल को एम्बुलेंस की मदद से बैराड़ अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर एक्सीडेंट का प्रकरण दर्ज कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!