Press "Enter" to skip to content

नगर में बड़े उत्साह के साथ मनी हनुमान जयंती, मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कहीं सुन्दरकाण्ड, कहीं छप्पन भाग तो अनेकों जगह हुए विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन
शिवपुरी। नगर में हनुमान जयंती का उत्सव आज बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भीषण गर्मी में भी हनुमान भक्त ना-नाप्रकार की सेवा गतिविधि, पूजा-अर्चना, सुन्दरकाण्ड व रामायण पाठ के साथ मनाया। शहर के हनुमान मंदिरों पर भक्तों का तांता अलसुबह से लगना शुरू हुआ जो कि देर शाम और रात्रि तक चलता रहा। जिसमें शहर के श्री बांकड़े हुनमान मंदिर, खेड़ापति, चिंताहरण, मंशापूर्ण, बड़े हनुमान, पंचमुखी, माधवचौक स्थित हनुमानजी, श्रीपाताली हनुमान, बालाजी धाम मंदिर आदि सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से ही भक्तजनों की श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।
श्रीखेड़ापति मंदिर कथा समापन, लगा छप्पन भोग दरबार
नगर के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसके समापन अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य श्रीखेड़ापति सरकार दरबार में छप्पन भोग लगा और भण्डारा प्रसादी का वितरण किया गया। यहां मंदिर महंत लक्ष्मणदास त्यागी जी महाराज व श्रीमद् भागवत कथा वाचक पं.नीलेश कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में धर्मप्रेमीजनों द्वारा हनुमान जयंती मनाई गई जिसमें छप्पन भोग दरबार के बाद में सभी प्रसाद के रूप में से वितरित किया। 
बांकड़े मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा, विशाल भण्डार भी हुआ 
शहर से 8 किमी दूर स्थित सिद्ध क्षेत्र स्थल श्री बांकड़े हनुमान मंदिर पर भी श्री हनुमान जयंती को लेकर व्यापक तैयारियां की गई। यहां मंदिर महंत गिरिराज जी महाराज व डॉ.गिरीश जी महाराज के सानिध्य में हनुमान जयंती मनाई गई। मंदिर स्थल पर महिला संगीत एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ भगवान हनुमान की बाल लीलाओं का वर्णन सांस्कृति कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया गया जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके अलावा मंदिर स्थल पर विशाल प्रांगण में भण्डारे का आयोजन भी किया गया जिसमें दूर-दराज से हाजारों लोगों ने प्रसादी पाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!