
खनियांधाना।
यहां से 8 किलोमीटर की दूरी पर विशालकाय पहाड़ों की श्रृंखला के बीच स्थित
प्रसिद्ध जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र श्री गोलाकोट जी पर संत शिरोमणि आचार्य
विद्यासागर जी महाराज के 50 वे स्वर्ण संयम स्वर्ण दीक्षा दिवस वर्ष के
अंतर्गत पर आचार्य श्री के जन्मदिवस शरद पूर्णिमा के दिन 5 अक्टूबर गुरुवार
को मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं विद्यांजलि भवन
का लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए
दिल्ली, मुंबई, कोटा, ललितपुर, ग्वालियर, आगरा, जयपुर आदि देश के कई शहरों
से हजारों लोग पधार रहे हैं ।
दिगंबर जैन तीर्थोदय ट्रस्ट के महामंत्री
कीर्ति जैन बामोर कला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन
प्रात: 7.00 बजे से मूल नायक श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं
विधान का कार्यक्रम होगा एवं दोपहर में 12.00 बजे से विद्यांजलि भवन का
लोकार्पण किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म. प्र. शासन के वित्त एवं
वाणिज्य कर मंत्री जयंत मलैया एवं अति विशिष्ट अतिथि शासन के ऊर्जा मंत्री
पारस जैन, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद
झांसी, पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू , सागर विधायक शैलेंद्र जैन तथा
बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा होंगे । इसके इनके अलावा
आमंत्रित समाज गौरव जस्टिस अभय गोहिल भोपाल, जस्टिस श्रीमती विमला जैन, पवन
जैन एडीपीजी भोपाल, आर के जैन परिवहन आयुक्त ग्वालियर, राहुल जैन कलेक्टर
ग्वालियर, राजेश जैन कलेक्टर गुना, राजीव जैन इनकम टैक्स कमिश्नर इंदौर,
अरुण कोचर एक्साइज कमिश्नर, संजीव जैन एसडीओपी, राकेश जैन डीएसपी इंदौर आदि
उपस्थित होंगे । कमेटी के अध्यक्ष एसके जैन पूर्व विशेष पुलिस आयुक्त
दिल्ली एवं कार्य अध्यक्ष राकेश जैन वास्तुशास्त्री दिल्ली भी इस अवसर पर
मौजूद रहेंगे तथा सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया अशोकनगर के
सानिध्य में संपन्न होंगे। आयोजन समिति ने सभी धर्मावलंबियों से एवं समस्त
चौरासी जैन समाज से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर धर्म लाभ लेने की अपील
की है।






Be First to Comment