शिवपुरी। राजपूत करणनी सेना ने एक रैली निकाल कर जिलाधीश के नाम एक ज्ञापन श्री राजपूत करणनी सेना शिवपुरी के जिला प्रभारी अतुल प्रताप सिंह संभागीय महासचिव अवधेश सिंह परमार के नेतृत्व में सौंपा। ज्ञापन बताया कि राजस्थान मेवाड़ की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली प्रष्ठभूमि पर निर्मित बॉलीबुड फिल्म पद्मावती में इतिहास के वास्तविक तथ्यों से परे तोड़मरोड़कर फिल्मांकित किए गए दर्श्यो से उत्पन्न हुई जन भावनाओं की ओर आकर्षित किया। इसके विरोध स्वरूप आज माधव चौक चौराहे पर श्री राजपूत करणी सेना और हिन्दू संगठनों ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया।
आगे ज्ञापन जानकारी देते हुए जिला संयोजक राघवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रसिद्ध इतिहासकार कर्नल वाल्टर ने कहा कि राजपूतों अपने पूर्वजों के महत्वशाली इतिहास का गर्व हो सकता क्योंकि संसार के किसी देश के इतिहास में ऐसी वीरता और अभिमान के योग्य चरित्र नहीं मिलते जैसे इन वीरों के कार्य में पाए जाते हैं जो कि उन्होंने अपने देश प्रतिष्ठा और स्वतंत्रता के लिए किए। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय क्षत्रिमहासभा के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह तोमर, मोन्टू तोमर, अभय प्रताप सिंह चौहान, आशीष तोमर, सहित वैश्य महासभा से राष्ट्रीय महामंत्री भरत अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना, बजरंगदल, शिवसेना, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रजक समाज, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





Be First to Comment