Press "Enter" to skip to content

सिंधिया ने ली पिछोर में पोलिंग बार कार्यकर्ता बैठक नौजवान बेराजगार, महिला बलात्कार की शिकार और भाजपा नेता मालामाल: सिंधिया

पिछोर
क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय धुआंधार
भवन पिछोर पर पोलिंगबार कांग्रेस
कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सांसद सिंधिया ने कहा कि भजपा में कार्यकर्ता को
तभी याद किया जाता जब चुनाव आते हैंए परन्तु सिंधिया अपने हर कार्यकर्ता से
चुनाव हो या न हो परन्तु साल में कम से कम एक बार जरूर मिलने आता है।
जिससे कार्यकर्ता से सतत संपर्क बना रहे। आपको अपनी जिम्मेदारी अपनी पोलिंग
पर निभानी है आप यह नहीं समझना की एक कार्यकर्ता हो आप यह समझना कि मैं
पोलिंग पर ज्योतिरादित्य सिंधिया खडा हूं। नौजवान वेराजगारी का शिकार
महिलाओं के विरूद्ध बलात्कार और भाजपा का नेता मालामाल। आज किसान को बिजली
नहीं हैए पानी नहीं है। मैने शिवपुरी को मैने 80 करोड रूप्ये दिए है पेयजल
की योजना के लिए। 10 साल वाद भी योजना का क्रियान्वयन नहीं हुआ है और जमकर
भ्रष्टाचार की भेंट चढ गढ पूरी योजना। अगर कांग्रेस सरकार होती तो
भ्रष्टाचार करने वालों में जेल में बंद करा देता। आप सब कार्यकर्ता मुझसे
जुडे और भाजपा के वेहरूपीयों का मुखौडा उखाड फैंकों। इसके उपरांत सिंधिया
ने ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर एवं सेक्टर प्रभारीयों के साथ पोलिंग
कार्यकर्ताओं से टेबिल टू टेबिल पहुंचकर रूबरू हुए और उनकी समस्यायें सुनी।
इस अवसर पर पिछोर विधानसभा प्रभारी मोहन सिंह राठौर, हरिसिंह नरवरिया,
कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि कय्यम खां,
रामकुमार पाण्डे, नीरज पाराशर, श्रीराम लोधी, रामकुमार रहोरा, लोकपाल यादव,
लक्ष्मीनारायण शर्मा, मुलायमसिंह परिहार, मोहम्मद, रामनिवास शर्मा, रमेश
प्रजापति एवं प्रत्येक पोलिंग के 10-10 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!