Press "Enter" to skip to content

छेड़छाड़ करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में 

शिवपुरी। बीते दो दिन से गल्र्स स्कूल में मनचलों के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। दो दिन में लगातार प्रबंधन ने तीन मजनुओं को पकड़ा है। आज पकड़े गए इस मजनू के लिए प्रबंधन ने पुलिस को भी बुला लिया। परंतु कोतवाली जाकर पता चला कि उक्त मजनू नाबालिग है। जिसपर पुलिस ने उक्त मजनू के परिजनों को बुलाकर समझाईस देकर छोड़ दिया। विदित हो कि बीते रोज अगर प्रबंधन इस मामले में लापरवाही नहीं दिखाता तो शायद आज यह घटना घटित नहीं होती। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज फिर गल्र्स स्कूल के प्रबंधन ने एक मजनू जो कि आए दिन एक छात्रा को परेशान करता था। इसकी शिकायत छात्रा ने की तो प्रबंधन ने उक्त मजनू को पकडकऱ निर्भया मोबाईल और कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया। बीते रोज हुए मामले से सीख लेते हुए प्रबंधन ने इसे न छोड़ते हुए पुलिस के हबाले कर दिया। उक्त मजनू को पुलिस कोतवाली ले गई। जहां पता चला कि उक्त मजनू नाबालिग है तो उसके परिजनों को बुलाकर समझाईस देकर छोड़ दिया। विदित हो कि बीते रोज भी दो मजनूओं को प्रबंधन ने पकड़ा था। जिसे पुलिस के आने से पहले ही प्रबंधन ने छोड़ दिया। अगर प्रबंधन कल ही इन मजनूओं पर शक्ति से पैश आता तो शायद आज फिर यह घटनाक्रम नहीं हो दोहरा होता। 

बॉक्स

इनका कहना है

हां आज निर्भया मोबाईल और कोतवाली पुलिस को एक साथ सूचना मिली थी। जिसपर दोनों टीम पहुंच गई थी। अब कोतवाली पुलिस इसे कोतवाली ले आई थी। जिसे समझाईस देकर छोड़ दिया। शहर में अब इन मनचलों पर लगाम लगाने रोज निर्भया की टीम घूम रही है। जो इन मनचलों को सबख सिखाएगी। 

आनंद राय,

डीएसपी, महिला प्रकोष्ठ शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!