श्रीनगर: बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए लगातार तीसरे दिन भी बंद रहेगा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम की वर्तमान परिस्थियां बुधवार तक बने रहने के आसार हैं.
कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को जवाहर सुरंग सहित अनेक हिस्सों में बारिश और बर्फबारी और पंथाल के निकट पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण मंगलवार शाम को बंद कर दिया गया था भारी बर्फबारी के कारण दृश्यता कम हो जाने से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने और जाने वाले विमानों की सेवाएं बाधित हुई हैं.






Be First to Comment