सचिन जैन
खनियांधाना , गांव के कुछ लोगों ने मिलकर रेडी चौराहा रोड पर ग्राम सिलपुरा के पास वनविभाग की जमीन पर शनि देव की मूर्ति स्थापित की थी लेकिन पिछले दिनों वन विभाग के कर्मचारियों विभाग की जमीन पर बने टपरिया हटाने को कहा तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जन सुनवाई में की । लेकिन जनसुनवाई से लौटते ही उन्होंने देखा कि शनिदेव की मूर्ति गायब है जिस से ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया तथा आज उन्होंने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की ।
जानकारी के मुताबिक शनिदेव मंदिर के पुजारी चंदन गिरी पुत्र भागीरथ ने 8 मई को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में शिकायत की कि ग्राम सिलपुरा में शनि देव का मंदिर मिटा देने की धमकी वन विभाग वाले दे रहे हैं तथा 7 मई को वन विभाग खनियाधाना – पिछोर की टीम द्वारा टपरिया मिटा दी गई तथा शनि देव की मूर्ति उठाकर दूर रख दी जिससे ग्रामवासियों की आस्था को ठेस पहुंची है । लेकिन जब शिकायत करके वापस गांव में लौटे तो देखा कि जहां मूर्ति रखी थी वहां से भी वह आज गायब हो गई है जिसकी शिकायत उन्होंने आज खनियाधाना थाना पहुंचकर की है ।
इनका कहना है :-
” वन विभाग की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ लोगों ने वहां शनिदेव की मूर्ति बताकर जमीन घेरकर टपरिया बनाना शुरू किया था जिसको हमारी टीम ने रोका तथा उस मूर्ति को ससम्मान रेंज कार्यालय में पीपल के नीचे रख दिया है । वन विभाग की जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति हम नहीं दे सकते हैं
– सुदामा प्रसाद मिश्रा
डिप्टी रेंजर , खनियांधाना





Be First to Comment