Press "Enter" to skip to content

दीनदयाल रसोर्ई योजना में सहयोग देकर अपनी खुशियों को यादगार बना रहे हैं लोग

-जन्म की वर्र्षगांठ, वैवाहिक वर्र्षगांठ और अपने प्रियजन की स्मृति पर दिख रहा है समाजसेवा का जजवा

शिवपुरी। दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत महज पांच रूपए में गरीबों को भोजन कराने की योजना को शुरू हुए अभी 15 दिन भी नहीं हुए लेकिन इतने अल्प समय में शिवपुरी वासियों ने इस समाजसेवा को अपने जीवन का अंग बना लिया है। इन 15 दिनों में शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जब किसी का जन्म दिन किसी की विवाह की वर्षगांठ, ताो किसी ने अपने प्रियजन की स्मृति को दीनदयाल रसोई योजना में आकर याद न किया हो। शहर वासियों में इस योजना के प्रति समाजसेवा का अद्भुत जजबा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस योजना से सभी धर्म, जाति और वर्र्ग के लोग जुड़ रहे है और समाजिक एकता की भी दीनदयाल रसोई योजना मिसाल बन रही है। दीनदयाल रसोई योजना में भोजन करने आने वाले लोगों को शीतल पेयजल शुलभ कराने हेतु पार्षद मंजूगर्ग के आग्रह पर चाचा गिफ्ट गैलरी के संचालक अमरीश अग्रवाल ने अपनी चलित प्याऊ की सेवायें 11 से 3 तक यहां खड़ी करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है और कहा है कि इससे बढ़कर समाजसेवा उन्हें और कहां मिलेगी। 
दीनदयाल रसोर्ई योजना में लोगों के जुड़ाव का इससे पता चलता है कि वह स्वप्रेरणा से इस कार्र्य में जुड़ रहे हैं। एक दर्जन से अधिक दानबीरों ने 2100 से लेकर 11000 रूपए की राशि हर माह दीनदयाल रसोर्ई में देने की घोषणा की है। हलवार्ई खाना स्थित फाईव ब्रदर्र्श के संचालक नर्ईमउद्दीन की समाजसेवा अनुकरणीय बनी है। उन्होंने सबसे पहले इस योजना हेतु 1100रूपए मासिक देने की घोषणा की और उसके बाद दीनदयाल रसोर्ई में दस हजार रूपए का दान देकर पांच सौ लोगों को भोजन कराया। सर्राफा व्यवसायी विनोद सोनी पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी अपनी धर्मपत्नि नीतू सोनी सहित जब अपने नए भवन में पहुंचे तो उन्होंने इस पूनीत कार्य पर दीनदयाल रसोई में आकर दस हजार रूपए का दान देकर दो दिन लोगों को भोजन कराया। भाजपा नेता विमल जैन मामा ने हर माह 1100 रूपए देने की घोषणा की और कहा कि यहां आकर समाजसेवा करते हुए उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है। शहर के प्रतिष्ठित कर सलाहकार सुरेन्द्र सक्सेना के सुपुत्र कर सलाहकार शेखर सक्सेना अपने विवाह की वर्र्षगांठ पर एक दिन पहले दीनदयाल रसोर्ई में पधारे और उन्होंने कहा कि वह विवाह की वर्र्षगांठ पर 100 लोगों को भोजन कराना चाहते हैं उन्होंने इस हेतु 2100 रूपए का दान दिया है। दीनदयाल रसोर्ई योजना में शहर के व्यवसायी विष्णु गोयल भी पधारे और उन्होंने अपनी माँ श्रीमती उमा गोयल की ओर से घोषणा की कि उनके पिता स्व. लक्ष्मण दास गोयल की स्मृति में प्रतिमाह वह 2100 रूपए का दान देंगे। ताकि दीनदयाल रसोई का लाभ गरीब लोगों को निरंतर मिलता रहे वहीं उन्होंने यह भी घोषणा की कि 25 मर्ई को वह दीनदयाल रसोर्ई में अपनी ओर से लोगों को भोजन करायेंगे। दीनदयाल रसोर्ई योजना में अभी तक लगभग डेढ लाख रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। जिससे स्पष्ट है कि यह  योजना अब शिवपुरी के जन-जन की बन चुकी है। 
मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने मनाया अपना जन्म दिवस
मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजू बाथम ने आज अपना जन्म दिवस दीनदयाल रसोर्ई में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को अपने कर कमलों से प्रेम पूर्र्वक भोजन कराया और दीनदयाल रसोई में 2100 रूपए का दान दिया। खास बात यह है कि श्री बाथम समाजसेवी संस्था मंगलम जो कि दीनदयाल रसोर्ई योजना संचालित कर रही है के डायरेक्टर भी हैं। उनकी समाजसेवा के प्रति मंगलम उपाध्यक्ष अशोक कोचेटा ने उनका आभार व्यक्त किया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!