
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नदोरा में जग्गू पुत्र अमरू बघेले उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम नदोरा द्वारा दो बीघा खेत में खड़ी मूंगफली मय बल्लर एकट्ठा कर खेत में रख दी जो एक ट्रोली के करीब थी। विगत रात्रि करीब 10 बजे मूंगफली के ढेर में रंजिशन केशव बराई पुत्र नरेश बराई निवासी नदोरा ने आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में फरियादी की पूरी मूंगफली जलकर राख हो गई। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आगजनी की इस घटना में नुकसान का अनुमान 30 हजार रुपए का बताया जा रहा है।






Be First to Comment