Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता मुदगल के निवास पर हुआ प्रदेशाध्यक्ष चौहान का जोरदार स्वागत 

शिवपुरी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान बीती रात्रि भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप मुदगल के निवास पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक सहभोज के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से कोलारस उप चुनाव को लेकर चर्चा की और उनका मन भी टटोला। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हुजूर के विधायक रामेश्वर शर्मा, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री दांगी व राजू बाथम सहित भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, विधायक प्रहलाद भारती, देवेन्द्र जैन, वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु जैमिनी काका सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों को सहभोज के पश्चात श्री मुदगल द्वारा शॉल श्रीफल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा ने 12 वर्ष में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया हैं। वहीं केन्द्र की भाजपा सरकार ने उसमें जुड़ कर सोने में सुहागा का काम किया है और प्रदेश में सर्वांगीण विकास की ओर आगे बढ़ रहा हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में जनकल्याणकारी योजना संचालित हैं जिनका लाभ गांव-गांव में देखने को मिल रहा है और किसानों सीधा लाभ देने का काम भाजपा की प्रदेश सरकार ने किया है। वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर सवाल किया तो श्री चौहान का कहना था कि शासकीय नौकरी में एमबीबीएस, एमएस, एमडी करने वाला कोई भी चिकित्सक आने को तैयार नहीं होता हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने संविदा पर चिकित्सकों को रखने का अधिकार जिले के कलेक्टर को भी दे दिया गया हैं। वहीं स्थानीय सांसद पर हमला बोलते हुए कहा कि दादा की मौत पर राजनीति की रोटियां सेकने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं और इसका हिसाब हम नहीं पूरे क्षेत्र जनता मांग लेगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!